अवैध मादक पदार्थ, हथियार तस्करी को लेकर पुलिस की कार्रवाई:खेत में उगाए अफीम पौधे के साथ 1, पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर ग्रामीण की पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए चिरढानी गांव के खेत में अवैध तरीके से उगाए गए 133 अफीम के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि टीम की ओर से एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी मंगल पुत्र मंगलाराम निवासी सारणों की ढाणी चिरढानी को गिरफ्तार किया गया है। वही टीम की ओर से दूसरी कार्रवाई बिलाड़ा थाना क्षेत्र में की गई। यहां पर तीन अवैध पिस्तौल सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया। टीम ने आरोपी नरेश गौड (27) पुत्र मांगीलाल गौड निवासी उदलियावास व देरावर सिंह (21) पुत्र श्याम सिंह राजपूत निवासी जाखन को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *