खेत में लगी आग में झुलसे 2 बच्चों की मौत:एक बच्चा उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती, आग के कारणों का नहीं चला पता

उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में खेत की सूखी घास में दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगने से 3 बच्चे झुसल गए, इनमें से 2 की मौत हो गई, वहीं 1 की हालत गंभीर है। आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है। नाई थाने के एएसआई हरि सिंह ने बताया कि नाई कस्बे से करीब 21 किलोमीटर दूर पई गांव के एक खेत में सूखी घास में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। जिसमें वहां खेल रहे 3 बच्चे झुलस गए, इनमें से 2 की मौत हो गई और एक बच्चे का एमबी हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। एएसआई ने बताया कि जिस गांव में आग लगी वहां करीब चार से पांच घर हैं और पास ही खेत है, जहां परिवार के सदस्य खेत में काम कर रहे थे। वहां सूखी घास पड़ी थी और बच्चे भी घास के पास ही खेल रहे थे। इस दौरान घास में अचानक आग लग गई, जिससे आग में आशीष पुत्र कैलाश मीणा (5 साल) पीयूष पुत्र कैलाश मीणा (4 साल) और विशाल पुत्र मांगीलाल (4 साल) झुलस गए। परिवार के लोग झुलसे बच्चों को उदयपुर के एमबी अस्पताल लेकर गए। जहां आशीष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पीयूष की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। आग की लपटें और धुआं देखकर खेतों में काम कर रहे और पास के घरों से लोग दौड़कर आए, उन्होंने देखा तो तीन बच्चे आग में झुलस रहे थे। लोगों ने बच्चों को आग से बाहर निकाला और उन्होंने बच्चों के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और अपने स्तर पर ही एमबी अस्पताल लेकर गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस साढ़े 3 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *