अवैध मिट्टी उत्खनन पर खनिज विभाग का एक्शन:पेंड्रा के भाड़ी गांव में 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त, चालकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट में कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। भाड़ी गांव में दबिश देकर विभाग की टीम ने मौके से मिट्टी निकालते हुए दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की। इन वाहनों को कोटमी चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग को स्थानीय लोगों से अवैध खुदाई की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने भाड़ी गांव में औचक निरीक्षण किया। भाड़ी गांव में अवैध मिट्टी उत्खनन के दौरान वाहन जब्त निरीक्षण के दौरान, टीम ने बिना अनुमति के मिट्टी का उत्खनन करते इन वाहनों को पकड़ा। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया और चालकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी जब्त वाहन फिलहाल कोटमी चौकी परिसर में खड़े हैं, जहां आगे की जांच जारी है। प्रशासन ने चेतावनी के साथ मशीनें जब्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वाले माफिया में हलचल मच गई है। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से कई अवैध खनन मशीनें हटा ली गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध खनन करते पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने सहित सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वन विभाग, खनिज विभाग और राजस्व विभाग के उड़नदस्ता दलों को सक्रिय करने की आवश्यकता बताई गई है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त की मांग भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *