दौसा के महवा उपखंड स्तरीय बैठक उपखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। विधायक राजेन्द्र ने कहा सीडीपीओ से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार नियमित वितरण नहीं हो रहा है। पोषाहार वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। महिला सुपरवाइजर नियमित केंद्रों की जांच नहीं कर रही है। पटवारियों को लेकर कहा कि नियमित रूप से 3 घण्टे मुख्यालय पर बैठकर लोगों के कार्य करें। जो भी पटवारी मुख्यालय पर नहीं रहेगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। अस्पताल में विद्युत समस्या को लेकर पीएमओ ने अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नया ट्रांसफर लगाने के बावजूद नियमित विद्युत नहीं मिल रही है, जिसके लिए एक्सईएन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। विद्युत समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि गांवों में झूल रहे तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए, साथ ही एफआरटी की एक और गाड़ी के लिए प्रस्ताव भिजवाया जा चुका है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। नगरपालिका पालिका में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। शहर की किसी भी कॉलोनी और रास्तों पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। वहीं शहर में हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को पूरे शहर से हटाए जाने की बात कही। जिसे लेकर नगरपालिका जेईएन ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। अवैध मीट की दुकान बंद करने के निर्देश दिए। टीकाराम पालीवाल स्कूल के सामने चल रही मीट की दुकान बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले व्यवस्थित तरीके से लगने की बात कही। सब्जी विक्रेताओं को मौजूद स्थान से निश्चित स्थान तय कर लगाने की व्यवस्था की जाए। रोड़ लाइट बंद होने होने की शिकायतों को लेकर कहा कि तुरंत टेंडर जारी कर व्यवस्था सुधरनी चाहिए। इस दौरान एडीएम आरएस चौहान, एसडीएम मनीषा रेशम, मंडावर एसडीएम अमित वर्मा, तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


