केंद्रीय मंत्री बोले- अलवर का चाइल्ड वार्ड हॉस्पिटल बन चुका:भूपेंद्र यादव ने कहा- समय के अनुसार प्राइवेट हॉस्पिटलों की भी जरूरत

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर में इएसआईसी सहित दो मेडिकल कॉलेज चालू हो गए। चाइल्ड वार्ड को अस्पताल बनाने की फाइनेंशियल स्वीकृति होना बाकी है। वैसे चाइल्ड वार्ड को अस्पताल में बनाने की घोषणा कर दी। अब उसका विस्तार हाेना बाकी है। वैसे भी 200 बेड स्वीकृत हैं। वहां विस्तार करने की जरूरत है। भूपेंद्र यादव ने यह बात अलवर के मनुमार्ग पर निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में कही। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- समय के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों की भी जरूरत होती है। अब यहां एक नया अस्पताल खुला है। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि निजी अस्पताल में राजेंद्र जुनेजा तन, मन व धन से आमजन की सेवा करेंगे। उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए भी अच्छा कार्य किया। मरीजों की खूब सेवा की है। निजी अस्पतल के संचालक राजेंद्र जुनेजा ने कहा- उनके पिता का सपना था कि अच्छा निजी अस्पताल खुले। उनकी मेहनत के कारण यह संभव हो सका। मैं यहां आमजन का तन, मन व धन से पूरा इलाज करने का प्रयास करूंगा। कार्डियो स्पेशलिस्ट डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा भी मनुमार्ग स्थित श्री श्याम जुनेजा अस्पताल में महीने के पहले व तीसरे रविवार को जयपुर से आकर यहां अपनी सेवाएं दें। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, बनवारी लाल सिंघल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *