चंबल नदी से अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई:घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र से बजरी चोरी, ड्राइवर फरार; ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

धौलपुर में चंबल नदी के घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र से अवैध बजरी खनन का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बजरी धौलपुर से मनियां की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर नाकाबंदी शुरू कर दी। थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर बजरी लेकर आ रहा ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर को रेलवे स्टेशन रोड की तरफ ले गया। जिसका पुलिस ने पीछा किया, लेकिन ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर खेतों में खड़ी सरसों की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली में चंबल बजरी भरी हुई मिली। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मौके से फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चंबल क्षेत्र घड़ियाल और अन्य जलीय जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबंधित है। बिना अनुमति के यहां से खनन करना गंभीर अपराध है। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *