अवैध रूप से शराब बरामदगी मामले में यह पुलिस की पांचवीं कार्रवाई थी

भास्कर न्यूज |गुमला जिले के डुमरडीह पंचायत में न्यू बाईपास रोड पर संचालित होटल सेवन इलेवन में 12 दिसंबर की देर रात छापामारी कर अवैध शराब बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस छापेमारी के बाद होटल संचालक विकास कुमार भाग निकलने में सफल रहा है। पूरे मामले को लेकर सदर थाना में सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मसीहदाम होरो ने विकास कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस विकास की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दी है। साथ ही उसके छुपने वाले संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह पूरी कार्रवाई एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। बताया जाता है कि एसपी शंभू कुमार सिंह को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सेवन इलेवन होटल में काफी लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस सूचना के बाद प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक शिवशंकर मरांडी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने सील बंद विदेशी शराब सिग्नेचर 750 एमएल का एक बोतल, 375 एमएल का एक बोतल, 180 एमएल का 3 बोतल, विदेशी शराब ओल्ड मोंक 750 एमएल का एक बोतल, 180 एमएल का दो बोतल, विदेशी शराब स्टर्लिंग बी 7 का 750 एमएल का एक बोतल, 375 एमएल का दस बोतल, 180 एमएल का सात बोतल, विदेशी शराब ब्लेंडर्स प्राइड 375 एमएल का सात बोतल, 180 एमएल का सात बोतल कुल साढ़े बारह लीटर बरामद हुई। टीम ने होटल के कर्मी से पूछ ताछ करने पर बताया गया कि होटल का संचालक डूमरडीह निवासी विकास कुमार करता है। जो टीम के दस्तक देते ही मौका पाकर भाग निकला। ज्ञात हो अवैध शराब बिक्री को लेकर सेवन इलेवन होटल में पुलिस की अब तक यह पांचवीं कार्रवाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *