अस्पताल से लौट रहा युवक दुर्घटना में घायल, गंभीर

चैनपुर | सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी। महिला की पहचान सुनीता एक्का के रूप में हुई है, जो अपने पति के लिए खाना लेकर खेत जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की हालत गंभीर हो गई है। उन्हें तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। एक घायल को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुमला | शहर के जशपुर रोड में मोबाइल प्रतिष्ठान चलाने वाले विकास कुमार गुप्ता उर्फ छोटू दो पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार रांची के अस्‍पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार रात दस बजे सदर अस्पताल से कुछ दूर आगे पीएई स्टेडियम- टू के गेट के पास घटी है। उस समय छोटू अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी व नवजात बच्चे के लिए खाना व दूध पहुंचाकर घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार छोटू की पत्नी ने सदर अस्‍पताल में पुत्र को जन्म दिया है। गुरुवार की रात वह अपने दुकान को बंद कर अपनी पत्नी व पुत्र को देखने तथा उनके लिए खाना व दूध आदि लेकर अस्पताल पहुंचाने गया था। इसके बाद पैदल ही वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्टेडियम गेट के पास एक तेज गति से आ रही दोपहिया वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गया। उसके माथे पर चोट लगी व काफी खून बहने लगा। मौजूद लोगों ने उसको गुमला सदर अस्पताल में इलाज हेतु पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे रांची रेफर कर दिया। आनन फानन में बड़े भाई संजीव गुप्ता इलाज हेतु रांची ले गए। छोटू के मित्र हिमांशु केशरी ने बताया कि छोटू को काफी गहरी चोट लगी है। अब तक वह होश में नहीं आया है। केशरी ने प्रशासन से बाइक सवारों पर नकेल कसने की मांग की है। इधर शनिवार को उक्त दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *