अवैध रेत-गिट्टी खनन पर प्रशासन का छापा, दो वाहन जब्त:गोपद नदी घाट पर खनिज-राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; चालक फरार

सीधी जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गोपद नदी घाट पर छापा मारा। इस दौरान अवैध रेत और गिट्टी का परिवहन करते हुए दो वाहन जब्त किए गए, वहीं चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार रात लगभग 8 बजे प्रभारी खनि निरीक्षक शिशिर यादव और देवेंद्र महोबे को ग्राम गोतरा उत्तर टोला, तहसील कुसमी से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। टीम ने गोपद नदी घाट पर छापामार कार्रवाई की। बिना नंबर के दो वाहन जब्त,चालक फरार मौके पर बिना नंबर का जॉन डियर मॉडल 5038D ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पाया गया। चालक के पास खनन या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जांच दल को देखते ही चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। नियमानुसार, ट्रैक्टर को जब्त कर पहले पुलिस चौकी टिकरी और बाद में सुरक्षा कारणों से थाना परिसर मड़वास में खड़ा कराया गया। एक अन्य कार्रवाई में, ग्राम खोचीपुर, तहसील बहरी से खनिज गिट्टी का अनाधिकृत परिवहन करते हुए टाटा 407 वाहन क्रमांक MP66G1632 को पकड़ा गया। वाहन चालक वृहस्पति यादव, पिता मुन्ना यादव, निवासी ग्राम शिवपुरवा, तहसील गोपदबनास के पास ई-टीपी सहित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं इस वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई में सैनिक शिवशंकर सिंह, अनिल पाठक, तेजबहादुर सिंह, नंदीलाल रावत, वाहन चालक रामपाल केवट और अश्वनी तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *