गुना में भजनों पर जमकर थिरके विधायक जयवर्धन सिंह, VIDEO:बोले- भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं, उपदेशों और आदर्शों ने मन को भावविभोर कर दिया

राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान वे भागवत कथा में भजनों पर झूमते हुए नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें वे ग्रामीणों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। विधायक जयवर्धन सिंह ने सुबह राघौगढ़ किले पर क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों को समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक कोलुआ डांग में पहुंचे। वहां उन्होंने ग्यारस के अवसर पर ग्राम कोलुआ डांग स्थित भगवान वेंकटेश स्वामी (श्री हरि विष्णु) के दर्शन कर पूजा अर्चना की। यहां से विधायक विघनवास बापचा गांव पहुंचे। यहां वे भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक शिवदयाल भार्गव महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवान के भजनों पर विधायक थिरकते नजर आए। कथा में भजनों पर विधायक बाकी लोगों के साथ काफी देर तक झूमते रहे। जयवर्धन सिंह ने कहा कि समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में परम पूज्य गुरुदेव श्री शिवदयाल भार्गव के श्रीमुख से दिव्य कथा-श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं, उपदेशों एवं आदर्शों ने मन को भावविभोर कर दिया। अंतःकरण को शांति, श्रद्धा एवं नवीन चेतना से परिपूर्ण कर दिया। इस पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा एवं आरती सम्मान में सहभागिता कर पूजन-अर्चन व आरती करने का भी सौभाग्य मिला। प्रभु से प्रार्थना है कि यह पावन सत्संग समस्त श्रद्धालुओं के जीवन में धर्म, भक्ति, सद्मार्ग और मंगलमय कल्याण का प्रकाश फैलाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *