बैकुंठपुर/पटना | कोरिया जिले में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने कार्रवाई कर तीन वाहन जब्त िकए हैं। मामला तहसील पटना क्षेत्र का है, जहां पर तीन वाहनों को मौके पर अवैध रेत परिवहन करने के दौरान जब्त किया। गश्त के दौरान जब्त किए गए वाहनों को तत्काल प्रभाव से कब्जे में लेकर पटना थाना में अभिरक्षा में रखा है।


