अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर यूनियन का विरोध:धमतरी में 5 घंटे तक चला चक्काजाम, बिना पिटपास 6 हाइवा पकड़े

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में नगरी-सिहावा रोड पर ट्रैक्टर यूनियन ने अवैध रेत परिवहन के विरोध में चक्काजाम किया। यूनियन ने बिना पिटपास के रेत से भरे 6 हाइवा वाहनों को रोका। यूनियन के सदस्यों ने सड़क पर कुर्सियां लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन और खनिज अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। माइनिंग अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाने से प्रदर्शनकारी और भड़क गए। सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस, तहसीलदार, खनिज विभाग के अधिकारी, कोतवाली प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य के पति भी प्रदर्शन में शामिल थे। उन्होंने माइनिंग अधिकारी के खिलाफ कड़े शब्दों में विरोध जताया। अधिकारियों की समझाइश के बाद कुछ समय के लिए चक्काजाम हटा। लेकिन प्रदर्शनकारी फिर से सड़क पर बैठ गए। पांच घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया। एसडीएम ने पकड़े गए सभी हाइवा वाहनों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। खनिज विभाग की सुस्ती पर हंगामा, रेत से भरे हाइवा रोककर किया चक्काजाम जिला पंचायत सदस्य के पति और पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने माइनिंग ऑफिसर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली से ग्रामीण और ट्रैक्टर यूनियन नाराज़ है। इसी के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और बगैर पिटपास के रेत से भरे करीब 6 हाइवा वाहनों को रोक लिया गया। ऋषभ देवांगन का कहना है कि हाइवा रात में खदान में घुसी थी और इस बात की जानकारी माइनिंग ऑफिसर और अन्य अधिकारियों को समय पर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब हाइवा खदान से बाहर आई, तो उन्हें रोका गया है। उनका यह भी दावा है कि देर रात के दौरान ही कुछ वाहनों को पिटपास जारी किया गया होगा। साथ ही बताया गया कि खदान में अभी भी 50 से ज्यादा हाइवा मौजूद हैं और दोनर क्षेत्र में 59 से अधिक अवैध रेत भंडारण के मामले सामने आ चुके हैं। ट्रैक्टर यूनियन ने भी लगाए गंभीर आरोप ट्रैक्टर यूनियन के अध्यक्ष पिंटू अग्रवाल ने माइनिंग ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की रेत राज्य से बाहर भेजी जा रही है और अधिकारी केवल ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर वालों के साथ बर्बरता की जाती है जबकि बड़े कारोबारियों को संरक्षण दिया जाता है। उनका यह भी कहना है कि माइनिंग अधिकारी लेनदेन करते हैं, इसलिए वे मौके पर नहीं आते। प्रशासन का जवाब – हो रही कार्रवाई मौके पर पहुंचे एसडीएम पीयूष तिवारी ने बताया कि अवैध रेत परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चक्काजाम की स्थिति को देखते हुए जांच में पाया गया कि कुछ हाइवा अवैध रूप से रेत ले जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। आगे खनिज विभाग प्रति घन मीटर के हिसाब से जुर्माना लगाएगा और सभी मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *