बिलासपुर-काचेगुडा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू:23 जून से 4 फेरे लगाएगी 17 कोच वाली ट्रेन, रात 1:30 बजे काचेगुडा पहुंचेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर-काचेगुडा के बीच स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 23 जून से 14 जुलाई तक चार फेरे लगाएगी। बिलासपुर से ट्रेन 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को रवाना होगी। वापसी में काचेगुडा से 24 जून, 1 जुलाई, 8 जुलाई और 15 जुलाई को चलेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें 5 जनरल, 7 स्लीपर, 2 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 08263 बिलासपुर से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी। यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड्सा और चांदाफोर्ट होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर बलहारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, रामगुंडम और काजीपेट जंक्शन से होकर गुजरेगी। चरलापल्ली और मुजफ्फरपुर के बाद अंतिम स्टेशन काचेगुडा रात 1:30 बजे पहुंचेगी। काचेगुडा और बिलासपुर के बीच चलने वाली गाड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *