लुधियाना | अवैध शराब के साथ एक आरोपी को थाना जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम काकोवाल रोड पर गश्त कर रही थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए गाड़ी में आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और गाड़ी को रुकवाया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक कुमार (पुत्र सुंदरलाल) निवासी एकता कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना जोधेवाल के जांच अधिकारी, थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।


