अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार:वाड्रफनगर में 20 लीटर से अधिक शराब जब्त, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

बलरामपुर जिले की वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने 17 सितंबर 2025 को अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप कुमार जायसवाल (24) के पास से 20 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 8,640 रुपए बताई जा रही है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी वाड्रफनगर के सामने वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वाड्रफनगर शहर की ओर से आ रही प्लैटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG30 F 4406) को रोका गया। चालक संदीप कुमार जायसवाल, निवासी गिरवानी, थाना रघुनाथ नगर से पूछताछ की गई। 20.640 लीटर शराब जब्त मोटरसाइकिल के पीछे एक सफेद बोरी में संदिग्ध सामान होने पर उसकी तलाशी ली गई। बोरी में दो कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब मिली। एक कार्टून में 48 नग 8PM व्हिस्की के पाउच और दूसरे कार्टून में 24 नग हेवर्ड 5000 कैन बीयर थी। कुल 20.640 लीटर शराब जब्त की गई। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी ने बताया कि वह यह शराब उत्तर प्रदेश के बकरिहवां बभनी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से खरीदकर लाया था और बनारस रोड स्थित होटल-ढाबों में बेचने की फिराक में था। गवाहों के समक्ष अवैध शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध चौकी वाड्रफनगर में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *