अवैध शराब बिक्री का विरोध, थाना घेरने पहुंचे ग्रामीण:दुर्ग में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी; चक्काजाम करने की चेतावनी

दुर्ग जिले में ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री का विरोध किया है। पाटन ब्लॉक के बोरवाय गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने 27 जून को जामगांव-आर थाने का घेराव करने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग अवैध शराब के धंधे में लगे हुए हैं और वह लगातार गांव में बेच रहे हैं। शराब की बिक्री से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने पहले भी लिखित आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी। लगातार शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण आज थाने का घेराव करने पहुंचे। चक्काजाम करने की चेतावनी ग्राम पंचायत बोरवाय की रहने वाली महिला जनप्रतिनिधि ने कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री काफी समय से की जा रही है। इस अवैध शराब की वजह से गांव के बच्चे और बूढ़े सभी बिगड़ रहे हैं। हम सभी ग्रामीण मिलकर गांव में हो रहे अवैध शराब की बिक्री की शिकायत लेकर आज जामगांव आर थाना आए हैं। महिला ने कहा कि हमारी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। यदि अब सुनवाई नहीं होगी तो चक्का जाम करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में अवैध शराब की बिक्री काफी बढ़ गई है इसे लेकर काफी नाराजगी है। अब तो शराब बेचने वाले का आतंक इतना बढ़ गया है कि उसने गांव में पेयजल के लिए पानी के सभी नल को तोड़ दिया हैं। इसकी वजह से गांव में पानी की समस्या पैदा हो गई है। जांच का आश्वासन दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाने में सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायत करने आए थे। शिकायत में उन्होंने दो-तीन नाम का उल्लेख किया है। हम जल्द ही उल्लेखित नाम की पतासाजी और जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करेंगे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *