पत्नी के शौक पूरे करने मंदिर में चोरी:धमतरी में 8 लाख का सामान पकड़ाया; कबाड़ी वाला समेत 2 महिला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंदिरों से हुई चोरी का मामला सुलझा लिया गया है। साइबर सेल ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 35 दिनों में 7 मंदिरों को निशाना बनाया था। मुख्य आरोपी पहले कबाड़ की दुकान में काम करता था। वह अपनी पत्नी की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी करता था। वर्तमान में वह धमतरी के मकेश्वर वार्ड में रहता था। अन्य तीन आरोपी माल खपाने और रेकी करने में मदद करते थे। सभी आरोपी महासमुंद बसना के रहने वाले हैं। इस तरह से मंदिरों को बनाया निशाना चोरों ने मंदिरों की दान पेटियों को निशाना बनाया। कुरूद के चंडी मंदिर से माता के आभूषण भी चुराए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। चोरी की वारदात में रत्नेश्वरी मंदिर से 10,500 रुपए, श्रीराम मंदिर से 4,000 रुपए और चांदी की चरण पादुका, नागेश्वर मंदिर से 30,000 रुपए, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर से 3,000 रुपए, शिव मंदिर से 2,000 रुपए, काली मंदिर से 1,000 रुपए चुराए गए। चंडी मंदिर से सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका और 5,000 रुपए की चोरी की गई। 8 लाख का माल बरामद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर साइबर सेल के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज और मंदिर की सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों से कुल 8 लाख रुपए का माल बरामद किया है। ये 4 आरोपी पकड़ाए 8 लाख का सामान बरामद आरोपियों के पास से सोने का मुकुट, सोने का लॉकेट, चांदी की चरण पादुका (दो जोड़ी) हीरो डेस्टिनी स्कूटी (CG 19 BP 0582) और 20 हजार नगद, 320 रुपए के सिक्के मिले है। साथ ही टी.वी.,फ्रीज चोरी की राशि से खरीदे गए थे। कुल 8 लाख रुपए के माल बरामद किए गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *