भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने अवैध शराब बेचने का धंधा करने वाले एक तस्कर के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह निवासी कोट खालसा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी श्री हरगोबिंद नगर इलाके में घूमते हुए अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेशानुसार नशा तस्करों और समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत शहर में आए दिन नशा तस्करों को काबू किया जा रहा है।


