संबंधित विषय में एमबीबीएस धारक कर सकते हैं अप्लाई

भास्कर न्यूज | लुधियाना नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड(एनएचपीसी) द्वारा ट्रेनी अफसर और सीनियर मेडिकल अफसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत 118 पद भरे जाएंगे। ट्रेनी अफसर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल और सीनियर मेडिकल अफसर के लिए 35 साल अधिकतम उम्र सीमा तय की गई है। आवेदन 30 दिसंबर तक किया जा सकता है। उम्र सीमा 30 दिसंबर तक गिनी जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में पीजी धारक और एमबीबीएस धारक आवेदन कर सकते हैं। अनरिजर्व्ड श्रेणी के लिए 708 रुपये की फीस रखी गई है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को फीस से राहत होगी। आवेदन की शर्तों और अन्य जानकारी के लिए https://www.nhpcindi a.com/ पर विजिट किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *