असिस्टेंट टाउन प्लानर के लिए 31 दिसंबर व 1 जनवरी को होगा इंटरव्यू

भास्कर न्यूज |लुधियाना पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (पीपीएससी) द्वारा विभिन्न विभागों में असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में ग्रुप ए के तहत असिस्टेंट टाउन प्लानर के 18, निगम काउंसिल में 17 पद, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में दो पदों के लिए भर्ती होनी है। इसके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी, 2025 को इंटरव्यू आयोजित होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को पीपीएससी के दफ्तर में रिपोर्ट करना होगा। मॉर्निंग सेशन के लिए सुबह साढ़े आठ बजे और दिन के सेशन दोपहर साढ़े बारह बजे रिपोर्ट करना होगा। देरी से पहुंचने वालों को इंटरव्यू में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को दसवीं का सर्टिफिकेट, पंजाबी पास करने का प्रूफ, डिग्री,डिटेल्ड मार्कशीट, लेटेस्ट पंजाब रेजिडेंस सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ही इंटरव्यू के दौरान साथ लाने होंगे। इसके साथ ही पीपीएससी द्वारा बायोडाटा फॉर्म भी जारी किया गया है। उम्मीदवारों को यह भर कर लाना होगा। इंटरव्यू के शेड्यूल के अनुसार 31 दिसंबर को 30 उम्मीदवारों और 1 जनवरी को 19 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। बायोडाटा शीट में नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, पीजी डिग्री के विषय अंक,बीटेक के अंक इत्यादि के अलावा उम्मीदवारों को हॉबी भी बतानी होगी। इसके साथ ही फोटो भी लगानी होगी। जानकारी के लिए https://ppsc.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *