भास्कर न्यूज |फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 9 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू िकया है। जांच अधिकारी एएसआई रमन कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में जीरा गेट के पास पहुंचे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विशाल निवासी बस्ती शेखा वाली फिरोजपुर शहर जो अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया तो मौके पर 9 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।


