अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या:पति ने गला घोंटकर शव पानी की टंकी में डाला, आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले में दहेज और अवैध संबंधों की रंजिश ने एक महिला की जान ले ली। आरोपी पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या की और शव को घर की पानी की डिग्गी (टंकी) में डाल दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। लेकिन जब मामले की जांच हुई तो मर्डर करने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंध होने का शक था श्रीगंगानगर एसपी ड़ॉ. अमृता दुहन ने एसपी ऑफिस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया- 8 दिसंबर को रायसिंहनगर में पूजा उर्फ बबली (40) की हत्या का मामला सामने आया था। मृतका के पिता वीर सिंह (62) निवासी सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) ने 9 दिसंबर को रायसिंहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की की शादी करीब 25 साल पहले छिंद्रपाल निवासी रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते रहे। कई बार पंचायत हुई, पुलिस में शिकायत भी की गई लेकिन आरोपी सुधरा नहीं। रिपोर्ट में वीर सिंह ने आरोप लगाया कि छिंद्रपाल का एक अन्य महिला सुमन से अवैध संबंध था। जिसका पूजा विरोध करती थी। इसी रंजिश में 8 दिसंबर को मारपीट हुई और बाद में उन्हें फोन पर मौत की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गला दबाकर हत्या, टंकी में डाला शव पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि छिंद्रपाल को अपनी पत्नी को अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। 8 दिसंबर शाम करीब 6 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घर पर कोई नहीं था, मौका पाकर छिंद्रपाल ने पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को आंगन में बनी पानी की डिग्गी में डाल दिया। बच्चों और परिवार को बताया कि पूजा टंकी में गिर गई। जिसके बाद शव निकालकर रायसिंहनगर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां हत्या का प्रयास आत्महत्या दिखाने का प्लान फेल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *