अवैध स्टॉपेज बनाने का मामला:नारायण सिंह सर्किल पर स्टॉपेज बंद हुआ तो प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने तीन जगह बना दिए अवैध बस स्टैंड

पुलिस और आरटीओ ने नारायण सिंह सर्किल पर बसों का स्टॉपेज बंद कर दिया। यहां पर अब बसें नहीं रूक रही। इससे शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम नहीं होने से राहत मिली है, लेकिन नारायण सिंह सर्किल पर स्टॉपेज बंद होने के बाद प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने ट्रांसपोर्ट नगर और नारायण सिंह सर्किल के बीच में तीन अवैध स्टॉपेज बना दिए। बस ऑपरेटर्स ने सर्किल का सब स्टॉपेज बंद होने के बाद त्रिमूर्ति-मोती डूंगरी सर्किल और राजापार्क में बर्फ खाना चौराहा नया बस स्टॉपेज बना दिए हैं। यात्री नारायण सिंह सर्किल से 200 मीटर आगे, त्रिमूर्ति-मोती डूंगरी सर्किल और 2 किमी आगे बर्फ खाना चौराहा से बसों में बैठ रहे हैं। टिकिट लेने के दौरान बस ऑपरेटर्स अब यात्रियों को इन तीनों जगहों की लोकेश और बसों का टाइम बता रहे हैं। अब इन जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इस वजह से आसपास के लोग परेशान हैं। नए बस स्टॉपेज बजरी मंडी ट्रांसपोर्ट नगर पर नहीं रुक रहीं बसें आगरा-दिल्ली मार्ग पर इन शहरों के लिए संचालित होती हैं बसें आगरा मार्ग पर भरतपुर, आगरा, गंगापुर, धौलपुर, करौली, हिंडौन, कैलादेवी, लालसोट, दौसा, सवाईमाधोपुर, गोवर्धनजी, अलीगढ़, मथुरा, सोरोंजी, कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद, सोनौली, अयोध्या सहित अन्य शहरों के लिए बसें संचालित होती है। वहीं दिल्ली मार्ग पर दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, नोएडा, गुडगांव सहित अन्य शहरों के लिए बसें संचालित होती है। प्रशासन ने आगरा और दिल्ली रोड पर जाने वाली प्राइवेट बसों के लिए बजरी मंडी ट्रांसपोर्ट नगर पर नया बस स्टॉपेज बना दिया है, लेकिन इस जगह पर प्राइवेट बसें रूक ही नहीं रही है। इस वजह से आए दिन यात्री परेशान हो रहे हैं। भरतपुर जाने के लिए गुरुवार को टोंक फाटक निवासी हीरालाल नए बस स्टॉपेज पर पहुंचे। बसें नहीं रूकी। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर रोटरी सर्किल पर आ कर बस में बैठना पड़ा। शहर का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। इसके बावजूद भी बजरी मंडी ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टॉपेज पर यात्रियों के लिए सुविधा नहीं है। यात्रियों को 43 डिग्री तापमान में भरी दोपहर में खुले में खड़ा रहना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए प्रशासन ने बस स्टॉपेज पर बैठने के लिए कुर्सियों, धूप से बचने के लिए टीनशेड, पीने के लिए पानी और शौचालय तक की सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं आसपास खाने तक की चीजें नहीं मिलती। आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और निगम ने बसें तो शुरू कर दी, लेकिन स्टॉपेज पर यात्रियों की सुविधा 14 दिन बाद भी डवलप नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *