दौसा की सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध देसी कट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्पोर्टस बाइक व एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान महेश्वरा बांध की पाल के पास स्पोर्टस बाइक पर दो युवक आए। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर बाइक में देसी कट्टा मिला। इसके बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने लाई। जहां पूछताछ के बाद आरोपी सचिन योगी निवासी उकरूंद थाना मंडावर और बांदीकुई क्षेत्र के भांडेडा निवासी प्रीतम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


