अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:315 बोर का देसी कट्टा और कारतूस बरामद; धौलपुर-करौली में 12 से ज्यादा मामले दर्ज

धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चा उर्फ ओमप्रकाश के कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तारी 4 अक्टूबर को मोठियापुरा पुल के पास से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बच्चा उर्फ ओमप्रकाश पुत्र हजारीलाल मीना, निवासी भिरामद, थाना नादनपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ धौलपुर और करौली जिलों के विभिन्न थानों में 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जिला स्पेशल टीम (DST) धौलपुर से मिली सूचना के आधार पर सरमथुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सरमथुरा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला संख्या 277/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध हथियार के संबंध में आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चंद विश्नोई और पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *