होटल रॉयल ऑर्किड में हेयर स्टाइल एवं ब्यूटीशियन आर्टिस्ट अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें एक्ट्रेस नीलू वाघेला, मॉडल-एक्ट्रेस और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पायल कंवर शामिल थे। मुख्य अतिथि नीलू वाघेला ने अपने लोकप्रिय टीवी शो ‘दीया और बाती’ के गाने पर डांस कर सभी का दिल जीत लिया। पायल कंवर को विशेष सम्मान कार्यक्रम के दौरान मॉडल और एक्ट्रेस पायल कंवर को उनके अद्वितीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पायल का मेकअप रूबी चंद्रा ने किया, जो कई प्रसिद्ध हस्तियों के साथ काम कर चुकी है। पायल ने बताया- इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य बेटियों को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रयास ने ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर आर्टिस्ट जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों को एक नई पहचान दिलाई और उनके कार्यों को सराहा गया।


