फर्नीचर का काम करने वाले ने की फ्लैट में चोरी:डुप्लीकेट चाबी बनाकर चुराए थे 70 लाख के आभूषण, लॉक भी खोलकर साथ ले गया

जोधपुर पुलिस कमिश्नर के वेस्ट जिले की बोरानाडा थाना पुलिस ने अरिहंत अदिता के फ्लैट से करीब 70 लाख रुपए की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फ्लैट मालिक के यहां पर फर्नीचर कार्य करने के दौरान उसके फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बाजार से बनवा ली थी। बाद में फ्लैट मालिक के गांव जाने का पता चलने पर पीछे से आकर डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर गाने चुरा कर ले गया। फ्लैट में रखी 70 लाख की ज्वेलरी चुराई जानकारी देते हुए एडीसीपी निशांत भारद्वाज ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रार्थी भवानी पुत्र बाबूलाल सुथार निवासी सरवड़ी पुरोहितान ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि उनका एक फ्लैट अरिहंत आदित्य क्लेरी दिशा बिल्डिंग में है 21 दिसंबर को अपने परिवार सहित गांव गया था। पीछे 22 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सूचना दी। बताया कि उनके फ्लैट के ताले टूटे हुए हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और अंदर बैडरुम के ड्रावर में रखे करीब 70 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण और नगद रुपए गायब थे। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध नजर आया जो फ्लैट से बैग लेकर बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। आस पास के लोगों और फ्लैट मालिक की पत्नी ने उसकी पहचान खुमाराम उर्फ ख़ुमेश पुत्र सुगनाराम सुथार निवासी सियादा पुलिस थाना शेरगढ़ के तौर पर की। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। डुप्लीकेट चाबी से खोला ताला पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुमाराम प्रार्थी के फ्लैट पर अपने भांजे के साथ फर्नीचर का काम कर रहा था। यहीं पर उसने फ्लैट मालिक की पत्नी संतोष की स्कूटी मांग कर ले गया। स्कूटी की चाबी के साथ उसने फ्लैट के मेन गेट की डुप्लीकेट चाबी भी बाजार से बनवा ली थी। जब उसे पता चला कि 21 दिसंबर को फ्लैट के मालिक भवानी सुथार अपने परिवार सहित गांव गए हुए हैं। तब पीछे से फ्लैट में आकर डुप्लीकेट चाबी की मदद से दरवाजा खोला और सोने चांदी के गहने चुरा लिए। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने दरवाजे के लॉक के स्क्रू खोलकर भी अपने साथ लेकर चला गया था। आरोपी भगत की कोठी में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण भी उसके किराए के कमरे से बरामद किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *