दिशा एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, लोहारां द्वारा आयोजित चौथे वार्षिक अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नटराज वंदना से हुई। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में विमल प्रकाश जैन, डॉ. मानव अग्रवाल, डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स), डॉ. पलक गुप्ता बौरी तथा अराधना बौरी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। अकादमिक डायरेक्टर डॉ. गगनदीप कौर धंजू ने विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी । समापन राहुल जैन द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


