10 रु. में रोजाना 1000 लोगों को भोजन, सिविल में हर दिन भेजते हैं 600 पराठे

पंजाब की तासीर हमेशा सेवाभावी रही है। कहा जाता है कि यहां रहने वाला कोई व्यक्ति कभी भूखा नहीं रह सकता। शहर की नर नारायण सेवा समिति प्रेम नगर मात्र दस रुपए में लोगों को भरपेट भोजन करा रही है। समिति के संस्थापक हर्ष कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 को इस कार्य की शुरुआत हुई थी। तब से निरंतर यह जारी है। संस्था की शुरुआत के बारे में उन्होंने बताया कि एक बार पंकज कुमार गुप्ता, सतीष गुप्ता, प्रवीण आहूजा, रमन चोपड़ा आदि दोस्तों की मीटिंग यहां संपर्क करें… फोकस … हर वर्ग को भोजन मिले ताकि कोई भी भूखा न रहने पाए। में सेवाकार्यों को लेकर विचार-विमर्श हुई थी।शुरुआती दौर में 100 से 150 लोगों का खाना खिलाया। फिर दो महीने बाद संख्या करीब 500 तक पहुंच गई। आज रोजाना करीब 1000 लोगों को भोजन कराया जाता है। इसके अलावा सुबह सिविल अस्पताल में 600 पराठे रोजाना भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा इसी तरह जारी रहेगी। जानकारी के लिए संस्थापक हर्ष कुमार गुप्ता से 9779800077 से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *