सरायकेला | चांडिल के चौका थाना अंतर्गत खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्दामंदिर में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें वार्षिक परीक्षा में सर्वोत्तम अंक कृष्णाली महतो ने प्राप्त किया। कक्षा अरुण में पुनम गोराई, कक्षा उदय में प्रिया महतो, कक्षा प्रभात में दीपक कुमार गुप्ता ने अधिक अंक प्राप्त किया है। कक्षा प्रथम में रितेश उरांव, कक्षा द्वितीय में कृषाणाली महतो, कक्षा तृतीय में पुर्वा महतो, कक्षा चतुर्थ में अर्णव प्रमाणिक, कक्षा पंचम में रुपम दास, कक्षा षष्ठम में विशाल तंतुबाई, कक्षा सप्तम में अराध्या उरांव, कक्षा अष्टम में अंकिता महतो ने अधिक अंक प्राप्त किया है। इस दौरान बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।


