लालबाग पुलिस ने थाना क्षेत्र में उत्पात मचाकर अशांति फैलाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लाल बाग पुलिस ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए आदतन बदमाशों, अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत सोमवार को सुजल साहू, नीलकंठ साहू उर्फ छोटू, पंचू साहू, विजय यादव उर्फ बाबू्र, पिंकू लहरे, राजेश यादव, जय नेताम और मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया है।


