अशोकनगर आएंगे सिंधिया के बेटे महाआर्यन:खुली जीप में सवार होकर रोड़ शो करेंगे; एमपीसीए के अध्यक्ष युवाओं को संबोधित करेंगे

अशोकनगर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यन सिंधिया मंगलवार को अशोकनगर दौरे पर आएंगे। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यन को भाजपा युवा मोर्चा सदस्य जोरदार स्वागत करेंगे। खुली जीप में सवार होकर सिंधिया शहर में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वह युवाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र युवराज महानार्यमान सिंधिया के अशोकनगर आगमन पर एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि MPCA अध्यक्ष चुने जाने के बाद युवराज महानार्यमान सिंधिया का यह पहला अशोकनगर दौरा है। उनका काफिला पिपरई से अशोकनगर बस स्टैंड तक पहुंचेगा, जहां से वे सेन चौराहे से खुली जीप में सवार होकर रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो के बाद युवराज महानार्यमान सिंधिया अग्रवाल पैलेस जाएंगे। यहां वे युवा सम्मेलन में भाग लेंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व विधायक जज्जी ने जिले के खिलाड़ियों और युवाओं से इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *