अशोकनगर के चंदेरी में दिल्ली दरवाजे से हटाया अतिक्रमण:जेसीबी से अस्थाई दुकानें और सीढ़ियों को तोड़ा, कई दुकानदारों ने पहले ही हटा लिया सामान

अशोकनगर जिले के चंदेरी में प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दिल्ली दरवाजे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। जेसीबी मशीन की सहायता से दुकानों के बाहर रखे सामान और सीढ़ियों को हटाया गया, जो दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए थे। इस अभियान के दौरान कई स्थानों पर अवैध गुमठियां भी पाई गईं, जिन्हें जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली दरवाजे से शुरू होकर चुंगी नाके तक चली। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही कई दुकानदारों ने अपना काफी सामान दुकानों के बाहर से हटा लिया था। मुख्य बाजार और सड़क पर हुई इस कार्रवाई से सड़कें काफी चौड़ी दिखाई देने लगीं, जो पहले अतिक्रमण के कारण संकरी लगती थीं। चंदेरी में ऐतिहासिक स्मारकों और भवनों के आसपास से भी अतिक्रमण हटाया गया है। कलेक्टर ने कहा-अतिक्रमण हटाने चलाया अभियान दरअसल, अशोकनगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह ने अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। कुछ दिन पहले अशोकनगर शहर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। अब यह अभियान चंदेरी में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *