अशोकनगर में अब रात के समय भी मिलेंगी दवाइयां:एक मेडिकल 30 दिन और अन्य दो स्टोर महीने में 8-8 दिन रात में सेवा देंगे

अशोकनगर शहर में अब रात के समय भी दवाइयां उपलब्ध होंगी। अब तक रात में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इस नई व्यवस्था के तहत शहर के तीन मेडिकल स्टोर रात में खुले रहेंगे। इनमें प्रिंस मेडिकल स्टोर (डॉक्टर डीके जैन गली, शासकीय चिकित्सालय के सामने) के संचालक प्रमोद जैन इसे महीने के 30 दिन खुला रखेंगे। वहीं, श्रीजी मेडिकल स्टोर (सुराना चौराहा) के संचालक बब्लेश नामदेव और इंदिरा पार्क स्थित नित्य मेडिकल स्टोर के संचालक सुलभ बंसल अपने स्टोर को महीने में 8-8 दिन रात के समय खोलेंगे। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) अलका त्रिवेदी द्वारा मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में लिया गया था। बैठक के दौरान सभी मेडिकल संचालकों से चर्चा की गई, जिसके बाद इन तीन दुकान संचालकों ने रात में स्टोर खोलने पर सहमति जताई। इस पहल से अब रात के समय जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और अन्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों को आसानी से दवाइयां मिल सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *