अशोकनगर में अलग-अलग कारणों से दो मौत:जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ ने दम तोड़ा, 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

जिले में बीती रात अलग-अलग दो स्थानों पर अज्ञात कारणों से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के ही शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को जिला अस्पताल में किया गया। चंदेरी क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति भंवरलाल अहिरवार ने मंगलवार की शाम को अपने ही घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। चंदेरी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं देहात थाना क्षेत्र के रुसल्ला बुजुर्ग गांव का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति राजू पुत्र मुंजा अहिरवार मंगलवार को दोपहर के समय अपने घर से बाजार जाने का कहकर निकला था। रात करीब 8:30 बजे के आसपास गांव के पास में ही मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। संदिग्ध अवस्था में मौत होने पर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *