इंदौर कांग्रेस का मधुमिलन चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन:डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला लगा महापौर भार्गव से की अपील; कहा- जल्द चौराहे का विकास करें

इंदौर में बुधवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधुमिलन चौराहे पर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला बनाकर महापौर से जल्द से जल्द मधुमिलन चौराहे को ठीक करने की अपील की। दरअसल, मधु मिलन चौराहे पर लंबे समय से निर्माण कार्य होनेके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले के माध्यम से महापौर पुष्यमित्र भार्गव से चौराहे का काम तत्काल पूरा किए जाने की अपील की है। इंदौर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा कि, 2 साल से अपनी दुर्दशा पर मधु मिलन चौराहा रो रहा है। हजारों नागरिक रोजाना परेशान हो रहे हैं। कभी सड़क खोद दी जाती है, कभी ट्रैफिक डायवर्शन किया जाता है, कभी कोई नया प्रयोग किया जाता है। निगम द्वारा चौराहे को जंतर मंतर चौराहा बना दिया गया है। जिसमें एक बार फंसने के बाद व्यक्ति को यह समझ में नहीं आता कि मुझे जाना कहां है और निकालना कहां है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की दुर्दशा की जा रही है। नगर निगम और महापौर पुष्य मित्र भार्गव को आम जनता रहवासी कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन, कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। 2 साल से चल रहा मधु मिलन चौराहा संवारने का काम नगर निगम द्वारा मधुमिलन चौराहे को संवारने का काम 2 साल से चल रहा है। लगभग सवा चार करोड़ की लागत से पूरे चौराहे को संवारा जा रहा है। यहां अलग-अलग स्थानों के लैफ्ट टर्न चौड़े किए जा रहे है। यहां दवा बाजार से लेकर आरएनटी मार्ग, एमवाय, छावनी, सरवटे और ग्वालटोली की सडकों से होकर बड़े पैमाने पर दिनभर वाहन गुजरते हैं। फिलहाल चौराहा बदहाल है और वाहन चालक कहीं से भी किसी भी मार्ग पर वाहन से गुजरते हैं। छह मार्ग मिलते हैं यहां पर इंदौर का मधुमिलन और महू नाका सर्कल शहर के वो चौराहे हैं, जहां छह मार्ग मिलते हैं। इसके बावजूद दोनों चौराहों पर ट्रैफिक की परेशानी कभी नहीं आई, लेकिन मधु मिलन चौराहे के नए सिरे से निर्माण के कारण ट्रैफिक जाम लग जाता है। शाम के समय छावनी, एमवाय मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *