धार सहित कई इलाकों में सर्दी से राहत मिलेगी:अगले चार-पांच दिनों तक टेम्प्रेचर बढ़ने की उम्मीद, अब तक तीन डिग्री टेम्प्रेचर बढ़ा

धार सहित कई ग्रामीण इलाकों में आज ( बुधवार) से अगले चार -पांच दिनों तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इससे सर्दी में राहत मिलेगी। मंगलवार रात से तापमान तीन डिग्री तक बढ़ चुका है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के मुताबिक उत्तर भारत में कुछ दिन बाद बर्फबारी होने और राजस्थान से कम सर्द हवा आने के चलते सर्दी कम हो रही है। उत्तर पश्चिम भारत में हवाएं अभी 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड बदला इस साल दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। जबकि पिछले 10 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक सर्दी 15 दिसंबर के बाद से बढ़ना शुरू होती थी। इस साल की सबसे ठंडी रात 10 दिसंबर की रही है। तब न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पहुंच चुका था। हालांकि इसके बाद तापमान करीब एक डिग्री बढ़ा है। इससे पहले इस साल सर्दी नवंबर में भी अपना रिकाॅर्ड तोड़ चुकी है। पिछले पांच दिन का तापमान 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री 15 दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *