अशोकनगर में कल 7 घंटे लाइट काटौती:सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक केबल क्षमता बढ़ाने कार्य होगा

अशोकनगर में 3 दिसंबर बुधवार को बिजली कटौती होगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से संबंधित फीडर पर केबल क्षमता बढ़ाने और ट्रांसफर कार्य किया जाएगा। कंपनी के सहायक प्रबंधक के अनुसार, यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। इस दौरान अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले फीडरों पर विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। मुख्य रूप से मेन बाजार फीडर से जुड़े स्थानीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें सुभाष गंज और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि लाइट बंद या चालू करने का समय कार्य की आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *