अशोकनगर में ग्रामीण पर तेंदुए का हमला:झोपड़ी में छिपा, वन विभाग टीम ने छत हटाकर जाल डाला तो खिड़की से भाग गया

अशोकनगर जिले के चंदेरी स्थित विक्रमपुर गांव में रविवार रात तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ पास ही जानवरों की एक झोपड़ी में जा छिपा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ चकमा देकर भाग निकला। इस घटना के बाद से गांव में दहशत है। जाल दरवाजे पर था, तेंदुआ दीवार से निकल गया
देर रात पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने झोपड़ी की छत हटाकर देखा तो तेंदुआ अंदर एक कोने में दुबका बैठा था। उसे पकड़ने के लिए टीम ने दरवाजे पर जाल लगा दिया। करीब एक घंटे तक उसे पकड़ने की कोशिश चलती रही, लेकिन तेंदुआ जाल में फंसने के बजाय पत्थर की दीवार में बनी एक छोटी सी खाली जगह (मोखा) से निकलकर जंगल की तरफ भाग गया। टीम देखती ही रह गई। चिल्लाया तो डरकर भागा
इससे पहले, ग्रामीण रामकिशन अहिरवार पर तेंदुए ने अचानक हमला किया था। जैसे ही रामकिशन चिल्लाया, तेंदुआ डर गया और भागकर पास की झोपड़ी में घुस गया। हमले में रामकिशन के हाथ में चोट आई है, उन्हें चंदेरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने चोट को मामूली बताया है। लाठियां लेकर रातभर जागे लोग
तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन फेल होने और उसके भाग जाने के बाद गांव में डर का माहौल है। लोग रातभर लाठियां लेकर पहरा देते रहे। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सोमवार को इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *