अशोकनगर में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत:शादी समारोह से दोस्त के साथ लौट रहा था, तीन घायल

अशोकनगर जिले के बहादुरपुर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सोहपुर चक्क निवासी 40 वर्षीय चंद्रभान बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रभान अपने साथी सूरज सिंह के साथ खाकलोन गांव में शादी समारोह से लौटकर सागर गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत बेलाई और सागर के बीच रास्ते में सामने से सिरसी पचरा निवासी 25 वर्षीय रामकुमार अहिरवार और 18 वर्षीय शिशुपाल अपनी बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। तीन लोग घायल टक्कर में चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज सिंह, रामकुमार अहिरवार और शिशुपाल घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *