अशोकनगर में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद शनिवार-रविवार की रात को मौसम में बदलाव हुआ। रात के समय बादल छाए और रात करीब 3 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही सुबह के समय से घना कोहरा छाया हुआ है। रविवार सुबह करीब 8 बजे तक कोहरा सबसे अधिक रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर के करीब रही। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा कुछ काम हुआ है। हल्की बारिश होने व कोहरा छा जाने के कारण ठंड का असर जारी है। सुबह के समय से सर्द हवा भी चल रही है। उत्तर पूर्व की ओर से हवा चल रही है जिसकी रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है। हालांकि मौसम में बदलाव होने के बाद टेंपरेचर में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है। न्यूनतम टेंपरेचर 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दिन मौसम में बदलाव हो जाएगा, इसके बाद एक-दो दिन आसमान साफ रह सकता है।


