शाजापुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी:अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 20 के बाद सर्दी का एक और दौर

शाजापुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार की सुबह से आसमान में छाए काले बादलों ने मौसम को सर्द बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है और यह स्थिति अगले तीन दिन तक बनी रह सकती है। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया था।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण से सर्दी से कुछ राहत मिली है। वही शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, आज दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादलों का डेरा जमा रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 जनवरी तक मौसम इसी तरह का रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 20 जनवरी के बाद एक बार फिर सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है। 16 जनवरी के बाद बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जो लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *