अशोकनगर में महिला तस्कर गिरफ्तार:ईसागढ़ रोड पर 1.25 किलो गांजा मिला, पहले भी दर्ज हो चुके मामले

अशोकनगर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला को ईसागढ़ रोड से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। महिला की पहचान कछियाना मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने जा रही है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी और महिला को अवैध गांजे के साथ हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान अनीता पत्नी प्रेमनारायण कुशवाह (35) निवासी कछियाना मोहल्ला, अशोकनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए 1.250 किलोग्राम सूखे गांजे की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है। अनीता को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, अनीता पत्नी प्रेमनारायण कुशवाह पर पहले भी अवैध गांजा तस्करी के अपराध दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, प्रधान आरक्षक अरुण पाल, आरक्षक अभयराज, महेश बघेल, जितेंद्र राजे, निशांत छारी, बृजभान यादव और शैली पाराशर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर अशोकनगर पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *