नीमच में अतिक्रमण पर चली JCB:फव्वारा चौक से बस स्टैंड तक पक्के निर्माण ध्वस्त; दुकानदारों ने लगाया भेदभाव का आरोप

नीमच शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान रविवार को भी जारी रहा। नगर पालिका ने फव्वारा चौक से बस स्टैंड तक मुख्य सड़क पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर बने पक्के निर्माणों को जेसीबी से ढहा दिया। साथ ही फुटपाथ पर लगाए गए बैनर, बोर्ड और पोस्टर भी जब्त कर लिए। दुकानों के बाहर के निर्माण ढहाए, गुमटियां भी हटाईं फव्वारा चौक के पास हनुमान चाट, मनमोहन मिष्ठान और उपकार चाट सहित कई दुकानों के बाहर बने पक्के निर्माणों को तोड़ा गया। प्रशासन के मुताबिक इन अतिक्रमणों के कारण सड़क संकरी हो रही थी और यातायात बाधित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड पर लंबे समय से बंद पड़ी चार गुमटियां भी हटाई गईं। नोटिस देने के बाद हुई कार्रवाई नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि कार्रवाई से पहले सभी दुकानदारों को नोटिस देकर समय दिया गया था। नोटिस मिलने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यातायात पुलिस के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान सीएमओ दुर्गा बामनिया, यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगूजर और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। दुकानदार ने लगाया भेदभाव का आरोप दुकानदार मनीष भारद्वाज ने कार्रवाई को उचित बताते हुए भी नगर पालिका पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नगर पालिका को निष्पक्ष होकर सभी क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाना चाहिए, लेकिन एसपी कार्यालय और पुलिस थानों के सामने मौजूद अतिक्रमण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *