अशोकनगर में रविवार को 7 घंटे बिजली कटौती:सुभाष गंज, प्रदीप कटपीस, मेन सराफा बाजार सहित कई जगह नहीं रहेगी लाइट

अशोकनगर में 4 जनवरी, रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, 33/11 केवी अशोकनगर उपकेन्द्र से संबंधित फीडर पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन कार्य किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत होगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सुभाष गंज, प्रदीप कटपीस, मेन सराफा बाजार, रामलीला मंच और आसपास के स्थानीय क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि विद्युत प्रदाय बंद या चालू करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *