अशोकनगर में शुक्रवार को 7 घंटे बिजली कटौती:मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद

अशोकनगर में 26 दिसंबर (शुक्रवार) को 7 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर केबल क्षमता बढ़ाने और केबल प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। इस कारण मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्र इंद्रा पार्क, इंद्रा पार्क रोड, लाजपत मार्ग, रघुवंशी फर्नीचर, गुडलक चौराहा आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद या चालू करने का समय तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार बदला जा सकता है। कार्य समय से पहले पूरा होने पर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *