अशोकनगर में श्रद्धा से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव:कैरोल गायन से शुरुआत, विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित

अशोकनगर शहर में गुरुवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत क्रिसमस कैरोल गायन से हुई। शहर के गिरजाघरों को आकर्षक लाइटों, फूलों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था। इससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और देर रात तक विशेष प्रार्थनाएं जारी रहीं। जन्मोत्सव की विशेष प्रार्थनाएं बुधवार देर रात शुरू हुईं। मध्यरात्रि 12 बजे ईसा मसीह के जन्म की घोषणा की गई, जिसके बाद चर्च परिसर ‘हैप्पी क्रिसमस’ के संदेशों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग इन प्रार्थनाओं में शामिल हुए। प्रार्थना सभा के दौरान पादरी ने ईसा मसीह के जीवन, उनके प्रेम, शांति और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्रिसमस कैरोल गीत भी प्रस्तुत किए गए। चर्च परिसर में सांता क्लॉज की उपस्थिति बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *