नीमच में खंभे पर चढ़ा कर्मचारी करंट लगने से झुलसा:मेंटनेंस से पहले लाइन बंद कराई गई, फिर भी आ गया करंट

नीमच के दशहरा मैदान इलाके में गुरुवार सुबह खंभे पर चढ़ा एक कर्मचारी करंट लगने से झुलस गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा डाकघर (पोस्ट ऑफिस) के सामने हुआ। गिरदौड़ा गांव का रहने वाला 28 साल का रघुवीर सिंह राजपूत बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी है। वह क्रेन की मदद से बिजली के खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक तार में करंट आ गया और रघुवीर उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर हादसे के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। घायल कर्मचारी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही बिजली विभाग के बड़े अफसर और कैंट थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। डॉक्टर्स के अनुसार, फिलहाल रघुवीर की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। लाइन बंद थी, फिर करंट कैसे आया? बिजली कंपनी के अधिकारी महेश ठाकुर ने बताया कि काम शुरू करने से पहले बाकायदा ‘परमिट’ लिया गया था, यानी उस लाइन की बिजली बंद करवाई गई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी तकनीकी खराबी की वजह से लाइन में ‘रिटर्न करंट’ (वापस आने वाला करंट) आ गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ। जांच के आदेश कंपनी अब इस बात की जांच कर रहा है कि बिजली बंद होने के बावजूद तार में करंट कहां से आया। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही साफ होगा कि चूक कहां हुई, ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *