कनक हॉस्पिटल में महिला मरीज पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला:VIDEO,वार्ड में एक पुरुष मरीज ने किया हमला, हिरन मगरी थाना क्षेत्र की घटना

उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी कनक हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज ने पास के बैड पर भर्ती एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवती घायल हो गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक मरीज अर्धनग्न हालत में अपने बैड से उठकर पास ही के बैड पर लेटी एक युवती के पास अचानक पहुंचा और पास में रखी कैंची से ताबड़तोड वार कर दिए। हमले के बाद युवती के सिर और सीने पर चोट लगी। घटना के वक्त वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हॉस्पिटल स्टाफ दौड़कर पहुंचा और हमलावर को वहां से दूर हटाया।​​​​​​ मरीजों में दहशत, हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद कनक हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने भर्ती मरीज और उनके परिजनों में दहशत फैली। सूचना पर हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मरीज को डिटेन कर लिया। *थानाधिकारी बोले-पीड़िता ने कार्रवाई नहीं करने की रिपोर्ट दी
मामले में हिरन मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि हमले के कारणों का पता नहीं लगा है। हमें पीड़िता की तरफ से एक लिखित रिपोर्ट दी गई है जिसमें उन्होंने मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है इसलिए पुलिस ने इसमें जांच आगे नहीं बढ़ाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *