अशोकनगर में सुबह सुबह बारिश:मंगलवार को भी बारिश के आसार, बादल छाए तापमान गिरा

अशोकनगर जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे से जिले भर में मध्यम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे सड़कें भीग गईं और पानी बहने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद बारिश थम गई। सुबह की बारिश के बाद भी जिले में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बारिश की संभावना है। मंगलवार को भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, अगले दो दिनों के बाद बादल छंटने और धूप निकलने का अनुमान है। बादल हटने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ जाएगा। बादल छंटने के बाद बढ़ेगी ठंड बारिश के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, जो घटकर 24 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। इसी तरह, न्यूनतम तापमान भी 14.3 डिग्री सेल्सियस से घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दरअसल, जिले में जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह से मौसम खराब बना हुआ है। लगभग एक सप्ताह से घने बादल छाए रहने के साथ कई बार बारिश भी हुई। जिले के कुछ हिस्से में ओलावृष्टि भी हो चुकी हैं। मौसम में बदलाव के बाद पारे में भी कई बार उतार-चढ़ाव हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *